मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: लौकही,निज संवाददाता। ललमनियां थाना क्षेत्र के मालिन बेलहा और मनकापुर गांव स्थित देवी स्थान के करीब दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक फुलपरास थाना के मुरली गांव निवासी अनुज कुमार (19 वर्ष) थे। बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक से ललमनियां की ओर से आ रहा था और विपरीत दिशा से दूसरे बाइक से बिनोद पासवान अपनी पुत्री सुरभी कुमारी को परीक्षा दिलाकर अपने घर मालिन बेलहा लौट रहा था। इसी क्रम में दोनों बाइक की टक्कर‌ हो गई ।

दुर्घटना का विवरण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज के साथ दोनों बाइक टकराकर सड़क पर गिर गया। इसमें सवार लोग भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।घटना के बाद‌ आस पड़ोस के ग्रामीण दौरे और सभी को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने जख्मियों में एक 19 वर्षीय...