Madhubani News: दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना पुलिस ने सोमवार की रात अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि छोटकी सांगी गांव निवासी भगवान लाल महतो शराब बरामदगी से संबंधित कांड में अभियुक्त है। वहीं, द्वारम गांव निवासी मो. कलामुद्दीन को मारपीट के मामले में अभियुक्त बनाया गया है। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में एसआई निरंजन कुमार, एसआई सुबोध कुमार, प्रपुअनि सपना कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.