मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: झंझारपुर। भैरवस्थान थाना पुलिस ने काको चौक के समीप वाहन जांच के दौरान एक युवक को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के संकरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय श्याम सुंदर ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ शराब के विरुद्ध अभियान और वाहन जांच के लिए निकले थे। रात करीब 10 बजे काको चौक पर पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक हाथ में प्लास्टिक की बोतल लेकर आता दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लीटर की प्लास्टिक बोतल बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...