मधुबनी, जुलाई 2 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के बड़ाराही गांव में पुलिस ने एक वृद्ध को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वृद्ध भेजा थाना के बेलीटोल गांव का 80 वर्षीय कुसुम लाल सदाय बताया गया है। यह कार्रवाई भेजा थाने की पुलिस ने बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर की।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने गुरुवार अपराह्न बताया कि बुधवार देर शाम गुप्त सूचना मिली कि बड़ाराही गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर स्थित आटा-चक्की के सामने एक वृद्ध कुर्सी पर बैठा है। वह वृद्ध अपने पास एक हथियार छिपाकर रखा है। तत्क्षण एसआई सोमी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मी बड़ाराही गांव पहुंचे। वहां एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा हुआ था। पुलिस वाहन को देखकर वह उठने लगा। पुलिस बलों ने उसे ...