मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: गबेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के अधवरी गांव में हरिकांत साह ने अपनी भाभी 62 वर्षीय इंदिरा देवी पर जान मारने की नियत से लोहे की धारदार दबिया से सिर और कंधे पर कई वार कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने के लिए आगे आये चचेरे भाई उमेश साह पर भी हमला कर दिया जिससे दबिया उनके कंधे पर जा लगी,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को लहूलुहान की अवस्था में बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर रेफर कर दिया। घटना सोमवार की देर संध्या की है। इस संबन्ध में घायल इंदिर देवी के पति चंदेश्वर साह ने अपने भाई हरिकांत साह पर जान मारने से किये गये हमला का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में लिखा है कि दबिया से सिर पर चार...