मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: झंझारपुर,निसं। डॉक्टरों की हड़ताल के चौथे दिन सोमवार को भी अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह पटरी से उतरी रहीं। चार दिनों से ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण न केवल स्थानीय, बल्कि दूर-दराज के गांवों से इलाज की उम्मीद में आए दर्जनों मरीजों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। मरीजों के परिजनों ने इस पर आक्रोश जताया। अस्पताल का ओपीडी परिसर सोमवार को दिन भर पूरी तरह सूना पड़ा रहा। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और फार्मेसी तक में ताले लटके मिले। ओपीडी के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ही मरीजों को हड़ताल की जानकारी देकर बाहर से लौटाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: चार दिनों से ओपीडी ठप, इलाज को मरीज बेहाल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब 40 से 50 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनम...