मधुबनी, अक्टूबर 18 -- दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारी Madhubani News: मधुबनी। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम आनंद शर्मा ने व्यापक तैयारी की है। सप्तमी से मां का पट खुलने के साथ ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम की पहल पर जिले में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके लिए 177 आपदा मित्रों सहित पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की पूजा कर सकें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, भगदड़, अग्निकांड या अन्य आपातकालीन स्थिति को रोका जा सके। इसको लेकर सुरक्षा के साथ-साथ जनजागरूक...