मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की आराधना के साथ हवन का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। जिले में कई पूजा स्थलों और मंदिरों में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन हवन किया जाता है, जबकि अनेक पूजा समितियों की ओर से महानवमी या अंतिम पूजा के दिन हवन की परंपरा निभाई जाती है। हवन को वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और देवी के प्रति श्रद्धा समर्पित करने का माध्यम माना जाता है। पंडित ऋषि नाथ झा के अनुसार, हवन वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। इसमें मंत्रोच्चार के साथ अग्नि में घी, हवन सामग्री और अन्य पूजन सामग्री की आहुति दी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इससे मन को शांति मिलती है और भक्तों की आध्यात्मिक साधना को बल मिलता है। दुर्गा पूजा में हवन के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा से ...