मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर झंझारपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर मुशहरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंगलवार को मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों में सज-संवर कर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में सजे इन मासूम बच्चों ने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों का मन मोह लिया। विशेष परिधानों और मुकुट धारण किए बच्चों के चेहरे की मासूमियत, आत्मविश्वास और सुंदर प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर के वातावरण को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना दिया। बच्चों की इस अद्भुत झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्रित हुए, जिन्होंने बच्चों के इस अभिनय और प्रस्तुति की जमकर सराहना की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नवरात्र पर देवी-देवताओं क...