मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। दुर्गा पूजा में जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर फ्यूज कॉल सेंटर में कार्यरत कर्मियों के अलावे इमरजेंसी कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इमरजेंसी कंट्रोल रूम में करीब दो दर्जन कर्मियों को लगाया गया है। कंट्रोल रूम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधुबनी के कक्ष में कार्यरत रहेगा। जिसका मोबाइल नंबर 9031633815 है। इसके अतिरिक्त फ्यूज कॉल सेंटर पूर्व की भांति कार्यरत रहेगा, जिसका मोबाइल नंबर 9264456414 है। विद्युत कार्यपालक अभिंयता मो. अरमान ने बताया कि सभी जेई अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे तथा व्यक्तिगत रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाये रखने के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम के सम्पर्क में रहेंगे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दुर्गा पूजा में निर्बाध, सुरक्षित व गुणवत्ता पूर्ण होगी व...