Madhubani News: दुबारा एक ही घर को चोरों ने बनाया निशाना
मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के दामोदरपुर पश्चिम टोला में पवन कुमार झा के बंद घरों में चोरों ने चार दिनों के अंदर दूसरी बार कीमती सामानों की चोरी कर ली है। पवन झा बाहर रहते हैं। उनके घरों में 24 अगस्त को चोरी का अंजाम दिया गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। पुन: गुरुवार की रात दूसरी बार चोरी की गई है। हालांकि चोरी कितनी की और किन सामानों की हुई है यह गृहस्वामी के आने के बाद ही पता चल पाएगा। चोरों ने घर मे रहे सूटकेस, आलमीरा, ट्रंक आदि को तोड़कर उसमें रहे सामानों की चोरी कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.