मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: रहिका। दीपावली पर ब्रह्माकुमारीज स्वदर्शन भवन लहरियागंज के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिव बाबा के सिकिलधे बच्चों का स्नेहपूर्ण अभिनंदन किया गया। केन्द्र की संचालिका संगीता बहन ने कहा कि पर्व अंतर्मन के दीप जलाने का पावन उत्सव है। इस शुभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने ज्ञान के दीप से जीवन को प्रकाशित करने का संकल्प लिया। सेवा केन्द्र की सह संचालिका विभा बहन ने संदेश देते हुए कार्यक्रम में शामिल ब्रह्मा वत्सों से कहा कि जब संसार बाहरी दीपों से जगमगाता है, तब परमपिता परमात्मा शिव बाबा हमारे जीवन में ज्ञान की ज्योति जगाकर आत्माओं को अज्ञान रूपी अंधकार से मुक्त करने आते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दीपावली का प्रकाश ज्ञान, संस्कार और मानवता का संदेश देता है : ...