Madhubani News: दाह संस्कार से लौटकर स्नान करने गया युवक की तालाब में डूबा, मौत
मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के बेहट स्थित प्रसिद्ध शांतिनाथ महादेव मंदिर के तालाब में डूबकर 32 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 18 बेहट निवासी मुसाई दास के पुत्र विजय कुमार दास के रूप में हुई है। विजय पेशे से राजमिस्त्री था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उनके मोहल्ले के रामेश्वर दास की 80 वर्षीया पत्नी का निधन हो गया था। उनके दाह संस्कार के बाद करीब दोपहर 12:30 बजे अंतिम यात्रा में शामिल अन्य लोगों के साथ विजय भी शांतिनाथ मंदिर परिसर स्थित तालाब में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में समा गया और वापस नहीं लौटा। उसके साथ स्नान करने वाले को इसकी भनक तक नहीं लगा और वे लोग अपने अपने घर लौट गए। दोपहर तीन बजे के बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.