मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: मधुबनी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय की अदालत ने पंडौल थाना के दारोगा संजय कुमार सिंह पर गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। सोमवार को अग्रिम जमानत आवेदन गोपाल गोस्वामी एवं अन्य बनाम बिहार सरकार के मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने वारंट एसपी को भेजने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने जब पीपी से केस डायरी एवं अनुसंधानकर्ता की उपस्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।‌ जबकि बचाव पक्ष की ओर जमानत देने तथा अनुसंधानकर्ता पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। पीपी शिवशंकर प्रसाद राय ने बताया कि पंडौल थाना कांड संख्या 189/26 के आरोपित पंडौल थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी गोपाल गोस्वामी एवं उसकी मां रेखा देवी ने 10 जुलाई 2026 को प्रधान जिला जज की...