मधुबनी, सितम्बर 27 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक स्थित कन्हौली के समीप रविवार को न्यायालय के आदेश पर दखल-दहानी कराने पहुंची पुलिस को कब्जाधारी पक्ष के परिजनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई की स्थिति भी बनी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस का प्रयास न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट के रूप में नगर परिषद के सिटी मैनेजर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। दखल-दिहानी की कार्रवाई शुरू होते ही कब्जाधारी पक्ष के महिला-पुरुष परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बनी। कन्हौली के समीप स्थित भूखंड का पर्चा अलाउद्दीन मंसूरी के पिता मरहूम इसराइल मंसूरी के नाम से है।

न्...