Madhubani News: थाना मोड़ से कोतवाली चौक तक चला निगम का बुलडोजर
मधुबनी, अक्टूबर 3 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। शहर में बढ़ते जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना मोड़ से कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेला-खोमचा, दुकानों के आगे रखे गए सामान और बैनर-पोस्टर को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर विनय प्रकाश कर रहे थे। उनके साथ नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ दस्ता, पुलिस बल और सफाई कर्मी भी मौजूद थे। निगम की टीम जैसे ही थाना मोड़ पर पहुंची, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार खुद ही अपना सामान हटाने लगे। जो लोग आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे, उनका सामान जब्त कर लिया गया। नगर प्रबंधक ने बताया कि थाना मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.