मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। सीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को अंचलाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े दो मामलों की सुनवाई की गई। दोनों मामलों में संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मौके पर ही निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आपसी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करने और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी। पहला मामला दुखी शर्मा एवं राम सुरेश यादव के बीच बटाईदारी विवाद से संबंधित था। सुनवाई के दौरान सामने आया कि इस मामले में द्वितीय पक्ष को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता के न्यायालय से पूर्व में ही आदेश प्राप्त है। संबंधित न्यायिक आदेश और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की सुनवाई की गई। इसके बाद अंचलाधिक...