Madhubani News: थाना के पास फिर चेन स्नेचिंग से सहमे लोग
मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना के ठीक सामने महिला से हुई सोना की चेन स्नेचिंग की घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। रविवार शाम बाजार से घर लौट रही किरण कुमारी के गले से लाखों रुपये मूल्य की चेन छीनकर बाइक सवार दो अपराधी फरार हो गए थे। मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
घटना का प्रभावआरएस थाना के बिल्कुल करीब घटी इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस स्टेशन के ठीक सामने इस तरह की वारदात को अंजाम देना अपराधियों के बुलंद हौसले को दर्शाता है। यह पहली बार नहीं है जब इस जगह पर ऐसी घटना हुई हो। करीब एक साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.