Madhubani News: तेज धूप व गर्मी का सेहत पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: घोघरडीहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में वायरल फीवर, सांस लेने में परेशानी, डिहाइड्रेशन सहित अन्य मौसम जनित बीमारियों के मरीज अधिक है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और युवा तक इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवान अल्ली ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में बुखार और सांस से संबंधित शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। तेज धूप और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी सामने आ रही है। अधिकांश मरीजों को जांच के बाद दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है। वहीं, कुछ मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.