मधुबनी, जुलाई 27 -- Madhubani News: मधुबनी । जिले में एनीमिया की समय पर पहचान और प्रभावी उपचार करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग 01 अगस्त से 31 अक्टूबर तक विशेष एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान चलाएगा। राज्य सरकार के निर्देश पर यह अभियान नियमित गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग कार्यक्रम के साथ संचालित होगा। अभियान के दौरान सभी पात्र लाभार्थियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया जाएगा, ताकि एनीमिया की स्थिति का समय रहते पता लगाकर आवश्यक परामर्श, उपचार और जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की व्यवस्था की जा सके। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि समय पर जांच और उपचार से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार संभव है। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, 6 से 59 माह तक के बच्चों, 5 से 9 वर्ष तथा 10 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों, 20 से 4...