मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: झंझारपुर/अंधराठाढ़ी, निप्र। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के पलार गांव के वार्ड 12 में चोरों ने रविवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी, आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हो गए। सोमवार को घटना सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले नंदलाल यादव के घर से मोबाइल, चांदी का सिक्का और चार हजार रुपये नकद चुराए। इसके बाद जुगत लाल यादव के घर से आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हो गए। वहीं, रसीलाल यादव के घर से 30 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष जितेश कुमार ने बताया कि तीन घरों में चोरी हुई है। आवेदन के अनुसार, करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण और दो मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज ...