Madhubani News: ढाई घंटे से गड्ढे में फंसा मालवाहक ट्रक, जाम से लोग बेहाल
मधुबनी, जुलाई 7 -- Madhubani News: बाबूबरही। बाबूबरही बाजार की मुख्य सड़क मधुबनी- लौकहा मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक मिनी ट्रक सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गया। करीब ढाई घंटे तक गड्ढे में ट्रक के फंसे रहने से बाजार में जगह जगह सड़क जाम की स्थिति बनी रही। सिंगल सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। आम राहगीरों और वाहन सवारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर बने गहरे गड्ढे में साइड लेने में मिनी ट्रक का अगला पहिया धंस गया और एक्सल टूट गया। जिससे वाहन आगे नहीं बढ़ सका। सूचना पर स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे तथा ट्रक को निकालने का काफी मशक्कत करते रहे। लंबे समय तक ट्रक के फंसे रहने से बाजार क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुबनी-लौकहा मुख्य सड़क प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.