मधुबनी, सितम्बर 24 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। सहरसा सदर अस्पताल के मामले में चिकित्सकों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का असर गुरुवार को मधुबनी सदर अस्पताल में सीधे मरीजों पर पड़ा। ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठे तो इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को बिना उपचार कराए लौटना पड़ा। सुबह रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। करीब 9:30 बजे उन्हें जानकारी मिली कि चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर दिया है। इससे मरीजों व परिजनों में नाराजगी दिखी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी ओपीडी सेवा का बहिष्कार सुबह 8:30 बजे तक ओपीडी में 14 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें कई मरीज जांच और इलाज की उम्मीद में संबंधित विभागों के बाहर इंतजार कर...