Madhubani News: डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर अस्पताल में हुआ हंगामा
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: मधवापुर। हरलाखी प्रखंड के गंगौर अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को परिसर में हंगामा किया। शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महिला-पुरुषों ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति और सुविधाओं की कमी को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आयुष चिकित्सक पर अंग्रेजी पद्धति से इलाज करने का आरोप लगाते हुए नियमित एलोपैथिक डॉक्टर की तैनाती की मांग की। 20 वर्षों से अधिक समय से अर्द्धनिर्मित भवन को लोगों ने जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा बताया। एनएच-227 से सटे अस्पताल के एप्रोच रोड की बदहाली और छह बेड वाले अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में एक भी बेड नहीं होने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने पेयजल, शौचालय, आवास की सुविधा, प्रसव कक्ष को व्यवस्थित करने और अस्पताल भवन की घेराबंदी कराने की मांग की। प्रदर्शन में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.