मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। बरसात के मौसम में डेंगू की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड में आ गया है। इसकी रोकथाम की तैयारी तेज कर दी गई है। शुक्रवार को नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में डेंगू नियंत्रण, फॉगिंग, जांच व्यवस्था और जन-जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई।

डेंगू की रोकथाम के उपाय नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों के लार्वा को नष्ट करना सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने माइकिंग, सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री के वितरण और सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग की योजना वेक्ता रोग नियंत्रण पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी-लार्वा छिड़क...