मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: मधुबनी। समाहरणालय परिसर में सोमवार को 'सेवा-संवाद-समाधान''सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम आनंद शर्मा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसंवाद के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवा, नियुक्ति समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें लोगों ने डीएम के समक्ष रखी। अंधराठाढ़ी प्रखंड निवासी लाल मोहम्मद ने रेफरल अस्पताल, अंधराठाढ़ी द्वारा इंजरी रिपोर्ट में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की। वहीं झंझारपुर अंचल के मिर्जापुर निवासी अमरनाथ झा ने जमाबंदी संख्या-75 में परिमार्जन सुधार कराने के लिए आवेद...