मधुबनी, सितम्बर 30 -- Madhubani News: मधुबनी। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने में मधुबनी ने तेज रफ्तार पकड़ी है। अब गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य रिकॉर्ड कागजों में नहीं, बल्कि आरसीएच 2.0 पोर्टल पर सुरक्षित रहेगा। पहली एएनसी से लेकर प्रसव और नवजात तक की पूरी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग के आरसीएच 2.0 पोर्टल पर अप्रैल 2026 से अब तक जिले की 14,615 गर्भवती महिलाओं का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ मधुबनी राज्य में 17वें स्थान पर पहुंच गया है। जिले में करीब 4100 आशा कार्यकर्ताओं की आभा लॉगिन से 100 प्रतिशत मैपिंग पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: एफसीएम की उपलब्धता सुनिश्चित करें:डीएम प्रत्येक गर्भवती के लिए यूनिक आईडी बनाई जा रही है, जिससे दूसरे जिले या ...