मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली-कलुआही मुख्य पथ पर ठाहर गांव स्थित विषहारा स्थान से दक्षिण प्लांट के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित हाईवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के बेताककरघट्टी पंचायत के बेता गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी अनिल मुखिया (24), ललन मुखिया (18) और अजय मुखिया (22) के रूप में हुई है। इनमें अनिल मुखिया और ललन मुखिया की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम और खजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाईवा को जब्त कर लिया। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए मधु...