मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार शाम ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को हिरासत में मुजफ्फरपुर ले गई। समाचार प्रेषण तक निगरानी कोर्ट मुजफ्फरपुर में सुजीत कुमार को पेश करने की तैयारी में निगरानी विभाग के अधिकारी जुटे थे। इससे पूर्व अस्पताल में दिनभर डीएसपी का इलाज चलता रहा। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शाम करीब पांच बजे निगरानी डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में आई आठ सदस्यीय टीम ने सुजीत कुमार को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई। मंगलवार शाम पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को उसके कार्यालय से 30 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। डीएसपी पर पंडौल के गंधवार गांव निवासी रोहित मिश्रा से रिश्वत लेने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद हालत बिगड़ने पर डीएसपी को सदर अस्पताल में भ...