Madhubani News: ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मधुबनी, नवम्बर 29 -- Madhubani News: बाबूबरही। झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिष्ट उर्फ नारायण झा के रूप में की गई है। वे अंधराठाढ़ी स्थित एक निजी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार,शनिवार सुबह करीब पांच बजे वे पैदल ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान घने कुहासे के बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अंधराठाढ़ी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: डाउन छपरा-टाटा एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, पहचान नहीं घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.