Madhubani News: ट्रेड लाइसेंस नहीं तो अब होगी कार्रवाई
मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। नगर निगम की ओर से कराए गए ताजा सर्वे के अनुसार शहर में 8 हजार से अधिक भवनों का उपयोग व्यावसायिक केंद्र के रूप में हो रहा है। लेकिन महज 978 से एक हजार के पास ही वैध ट्रेड लाइसेंस है। नगर निगम के पुराने 30 वार्डों में 62 हजार 578 भवन सूचीबद्ध हैं। परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 45 हो गई है, नए वार्डों का सर्वे अभी पूरा भी नहीं हुआ है। ऐसे में अवैध कारोबारी की संख्या और भी अधिक होने की आशंका है।राजस्व वसूली निराशाजनक: नगर निगम के राजस्व रिकॉर्ड पर गौर करें तो ट्रेड लाइसेंस मद में वसूली सबसे निराशाजनक है। वित्तीय वर्ष में इस मद में कुल मांग का महज 17.09 प्रतिशत ही वसूल किया जा सका है। बाजार किराया, नल जल शुल्क और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.