Madhubani News: ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से लोग बेहाल
मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: मधुबनी। भीषण गर्मी में दिन व रात बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। ट्रिपिंग से लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। कहीं लो वोल्टेज तो कहीं मीटर लगाने को शट डाउन से बुधवार को घंटों बिजली बाधित रही। मीटर लगा तो ग्रिड से एक घंटा बिजली बाधित रही। जबकि शहर को डबल सर्किट लाइन पंडौल ग्रिड एवं रामनगर ग्रिड से 33 केवी लाइन से आपूर्ति की जाती है। लेकिन दोनों तरफ से एक घंटा उपभोक्ता बेहाल रहे। इससे पूर्व मंगलवार को कोसी फीडर के दो एवं मंगरौनी फीडर के तीन ट्रांसफार्मर में मीटर लगाने को लेकर करीब तीन घंटे से अधिक बिजली बंद रही।
बिजली की स्थिति कोसी फीडर में पिछले दो तीन दिनों से लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। रात में लाइन खराब होने पर मिस्त्री उसे ठीक करने में उदासीनता बरत रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही लोड बढ़ गया है। इससे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.