मधुबनी, नवम्बर 15 -- Madhubani News: लहेरियासराय। मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ में मृत मिले एएसआई चंद्रमोहन सिंह के परिजन शनिवार को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनके दाहिने हाथ पर बने टैटू पर अंकित 'क्रांति' नाम से शव की पहचान हुई। क्रांति उनका घर का नाम था। उनका चेहरा विकृत हो गया था। चेहरा कैसे विकृत हुआ, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर बक्सर चले गए। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के चाचा रामायण सिंह ने मधुबनी एसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके प्रति अविश्वास जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: टैटू से हुई एएसआई चंद्रमोहन के शव की पहचान चाचा ने कहा कि बगैर दरवाज...