मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण टीआरई-4 को लेकर आवेदन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिला है। बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन के तहत शिक्षक नियुक्ति के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब तीन नवंबर कर दिया गया है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। ऐसे में जिले के अभ्यर्थियों के पास आवेदन पूरा करने और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारने का अतिरिक्त अवसर है। इस भर्ती में कक्षा एक से पांच, छह से आठ, नौ से दस और 11वीं-12वीं तक के शिक्षकों के पद शामिल हैं। संशोधित रिक्तियों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के पद भी बढ़ाए गए हैं। आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि घोषित होना अभी बाकी है। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान ...