मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: जयनगर (मधुबनी), एक संवाददाता। जयनगर के कमला पुल स्थित श्रावणी मेले में शुक्रवार देर रात झूला के पैसे देने से इनकार करने पर उपजे विवाद में कुछ युवकों ने झूला कर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मी को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी श्याम कुमार गुप्ता के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जो मेले में झूला संचालन का काम करता है। पीड़ित अर्जुन कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम कुछ युवक अपने परिजनों और बच्चों के साथ झूला झूलने आए थे। झूला झूलने के बाद जब उसने किराया मांगा तो युवकों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आ...