मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: झंझारपुर। कन्हौली और महरैल के बीच कमला बलान नदी के पास मंगलवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक झाड़ी में बेहोशी की हालत में मिला। होश आने पर वह एक लाइन होटल पर पहुंचने में सफल रहा और स्थानीय लोगों को आपबीती सुनायी। युवक ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बकाया मजदूरी मांगने पर टेंट मालिक ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, हाथ-पैर बांधे और अधमरा कर झाड़ी में फेंक दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को लेकर थाना आयी। पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत माथैली गांव निवासी विकास कुमार मंडल के रूप में हुई।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने जब उसके परिजनों से फोन पर संप...