मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को जिले में झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही काले बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश से पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों का मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी लौट आई है। बारिश के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

शहर में जलजमाव की समस्या शाम होते-होते शहर की सड़कों पर ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों ने चौक-चौराहों पर चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का आनंद लिया। हालांकि तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाके में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई। तिलक चौक, स...