मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। बिहार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। यहां शिक्षा के क्षेत्र को नई गति देते हुए दो नए "सरस्वती विद्या निकेतन" (मॉडल स्कूल) का भव्य शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से इन दोनों विद्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाईपास थाना के बैजानी मे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ डीएम की उपस्थिति में आयोजितनई शिक्षा व्यवस्था इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से झंझारपुर विधानसभा के दो प्रमुख विद्यालयों गिरिधारी चौरसिया समाज हाईस्कूल (जयंतीग...