मधुबनी, अक्टूबर 29 -- यात्रियों का छूटा सामान लौटाया Madhubani News: झंझारपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत झंझारपुर रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और 'ऑपरेशन अमानत' के तहत दो अलग-अलग मामलों में यात्रियों के छूटे हुए कीमती सामान सकुशल वापस लौटाए गए हैं। इन मामलों में कुल मिलाकर लगभग 1,28,000 रुपये मूल्य के सामान सही सलामत उनके मालिकों को सौंपे गए। झंझारपुर आरपीएफ प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि पहली घटना में दानापुर से जोगबनी जाने वाली गाड़ी संख्या 13212 जब झंझारपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर पहुंची, तो ऑन-ड्यूटी स्टाफ प्रधान आरक्षी महेश चंद्र मिश्रा ने एक यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद किया। इस बैग को आरपीएफ ऑफिस झंझारपुर में सुरक्षित रखा गया। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार झा (निवासी: भोले, जिला समस्तीपुर) ने बुधवार को आरपीएफ प...