मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। बारिश ने एक बार फिर झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाली और लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। शनिवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पूरा अस्पताल परिसर टापू में तब्दील हो गया है। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि मरीजों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का अस्पताल पहुंचना तक दूभर हो गया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड जाने के रास्ते में दो से तीन फीट तक पानी जमा है, जिसे हेलकर लोग जाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दिव्यांग और गंभीर मरीजों को हो रही है, जिन्हें गंदे पानी के बीच से गुजरते समय गिरने और चोटिल होने का डर सताता रहता है। बारिश का गंदा पानी सिर्फ परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इमरजेंसी भवन में स्थित प्रसव कक्ष (लेबर रूम) और ...