मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम । सीपीआई जिप की बैठक शनिवार को अजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में हुई। संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण ने कहा बिहार में एनडीए सरकार में महिला सुरक्षा के नाम पर प्रशासन विफल है। नौजवान एवं महिला सड़क पर है। केंद्र सरकार के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा फूट चुका है। महगाई ,बेरोजगारी , प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आंदोलन चरम पर है । विगत दिन 28 सितंबर को जनसंगठनों के मुद्दों को लेकर हुए आंदोलन में बिहार पुलिस का दमनात्मक कार्रवाई निंदनीय रहा । बिहार सरकार बेनकाब हो चुकी है । जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा बिहार में किसानों एवं मजदूरों की हित के साथ सेंधमारी हो रहा है। मजदूरों का पलायन निरंतर जारी है। नौजवान आपराधिक घटनाओं में संलिप्त हो रहे है ...