मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: मधुबनी नगर संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिले की जीवनदायिनी कही जाने वाली जीवछ नदी के पुनर्जीवन की तैयारी शुरू हो गई है। नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से 24 सितंबर से वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान जीवछ नदी से जलकुंभी, कूड़ा-कचरा एवं अन्य गंदगी को हटाकर नदी क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही नदी के समीप स्थित मुक्ति धाम का भी कायाकल्प किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने जीवछ नदी एवं उसके नजदीक स्थित मुक्ति धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों, स्वच्छता कार्यों एवं मुक्ति धाम के कायाकल्प के लिए आवश्यक विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को आवश्यक द...