मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। पहली जुलाई से अब बीवी जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गयी है। जिले में कुल 11,18,932 परिवारों ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया, जिनमें 7,57,533 परिवारों को जॉब कार्ड बनाया गया। इन परिवारों से 11,43,834 श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें 8,95,564 महिलाएं शामिल हैं। जिले में वर्तमान में 2,77,622 सक्रिय जॉब कार्ड तथा 3,05,004 सक्रिय श्रमिक दर्ज हैं, जिनमें 1,98,145 महिलाएं हैं। इससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में परिवार योजना से जुड़े हैं, लेकिन सक्रिय रोजगार तक पहुंचाने की चुनौती अभी भी बनी हुई है। जिले के 21 प्रखंडों में पंडौल सबसे आगे है, जहां 71,801 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद मधेपुर से 68,838, लौकही से 67,933 और बाबूबरही से 65,040 आवेदन दर्ज हुआ है। वहीं फुलपरास से सबसे क...