मधुबनी, अक्टूबर 22 -- Madhubani News: मधुबनी, निस। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के 17वें बिहार राज्य सम्मेलन सह राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह की मेजबानी के लिए मधुबनी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष 2007 के बाद करीब दो दशक के अंतराल पर जिले में राज्य सम्मेलन आयोजित होगा। बैठक में तीन दिवसीय समारोह की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की गई। पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में समितियों के गठन, कार्यक्रमों, कलाकारों के आवासन, भोजन और मंच व्यवस्था पर चर्चा हुई। प्रस्ताव के अनुसार सम्मेलन दो से चार अप्रैल 2027 तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...