Madhubani News: जिले में पांच दिवसीय मां काली पूजा शुरू, दर्शन को भीड़
मधुबनी, नवम्बर 9 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले में पांच दिवसीय मां काली पूजा रविवार को शुरू हो गया। शहर के गंगासागर काली मंदिर, रांटी पंचवटी चौक, सप्ता रोड, पुलिस लाइन काली मंदिर,मंगरौनी सहित राजनगर राजपरिसर स्थित काली मंदिर, सुंदर वन श्मशान परिसर राजनगर, सिगियौन काली मंदिर सहित कई जगहों पर विधि विधान से काली पूजा की जा रही है। काली पूजा को लेकर शहर के थाना चौक पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। वहां मूर्ति स्थापित कर दीपावली की रात मां काली की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सोमवार को मां काली के दर्शन एवं पूजन को भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के ज्योतिषाचार्य डा. सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मां काली की आराधना से मन व्याप्त अज्ञान, भय, चिंता और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। यह भी पढ़ें- Munger News: मां काली के जयकारे से गूंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.