मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: -झंझारपुर/अंधराठाढ़ी,निप्र। अंधराठाढ़ी बाजार में नर्सिंग होम और जांच केंद्रों की जांच के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो संचालकों में हलचल मच गई। तीन संस्थानों तक जांच टीम जा सकी। जब टीम पहुंची तो एक संस्थान बंद मिला, जबकि दूसरे संस्थान में संबंधित लोग फरार थे। तीसरे,दुर्गा नर्सिंग होम के दस्तावेजों की जांच में कागजात प्रायः सही पाए गए। मेडिकल जांच टीम मे पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के अतिरिक्त दो अन्य लोग थे जिसमें एक डॉक्टर और एक कर्मी थे। डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि थाना के सामने गली में संचालित एक संस्थान की जांच के लिए टीम पहुंची तो वहां लोग नहीं मिले। वहीं,संजीवनी नर्सिंग होम पर जब टीम पहुंची तो बंद पाया गया। लोगों ने बताया कि सुबह खुला था, लेकिन टीम के पह...