मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राम नारायण यादव ने रविवार दोपहर दो बजे से मधेपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरना पर अपने पांच साथियों के साथ बैठे बिप्रखेमयू जिलाध्यक्ष राम नारायण यादव ने कहा कि अभी दुर्गापूजा में जलेबी 160 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि अभी चीनी का भाव 60 रुपये किलो है। वहीं पिछले माह जन्माष्टमी मेला में चार सितंबर को जलेबी 120 रुपये किलो बिक रहा था, जबकि उस समय चीनी 70 रुपये किलो था। बिप्रखेमयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि जलेबी की मूल्य पर कोई नियंत्रण नहीं है। दुर्गापूजा जैसे पवित्र त्योहार में दुकानदार गरीबों को लूट रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि तत्काल जलेबी सहित सभी मिठाइयों का सरकारी दर तय किया जाय...