मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: आदापुर। श्यामपुर बाजार स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय को हाल ही में मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। इसके बावजूद विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। करीब 800 छात्राओं वाले इस विद्यालय में शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय और शिक्षकों की कमी जैसी समस्याएं छात्राओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में बने आठ शौचालय जर्जर स्थिति में हैं। अधिकांश शौचालयों के दरवाजे टूट चुके हैं और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उनका उपयोग करना मुश्किल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि यह विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है और यहां केवल बालिकाओं की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में स्मार्ट क्...