मधुबनी, सितम्बर 19 -- Madhubani News: मधुबनी । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कुमार महथा ने मंडल कारा में जर्जर वार्ड व टेलीफोन व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान कुछ जर्जर वार्डों की स्थिति देखने के बाद उन्होंने चिंता जताई। मंडल कारा अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण को भवन निर्माण विभाग से संपर्क कर मरम्मत कराने का निर्देश दिया। टेलीफोन व्यवस्था में आई तकनीकी गड़बड़ी को भी शीघ्र ठीक कराने का कहा। सीजेएम कोर्ट में कर्मी जयदेव राम ने यह जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान तरूण वार्ड, महिला वार्ड, सामान्य वार्ड, पुस्तकालय, किचन एवं कारा अस्पताल का जायजा लिया। सीजेएम ने बंदियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया। बंदियों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तथा कौशल विका...