मधुबनी, अक्टूबर 14 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। कमरे की कमी के कारण जर्जर व खस्ताहाल भवन में पढ़ने को विवश हैं छात्र-छात्राएं। इस कारण पठन-पाठन के दौरान खतरे की आशंका बनी रहती है। यह हाल है मधेपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरा का। वर्ग तीन, चार एवं पांच के छात्रों का पठन-पाठन जर्जर कमरे में चलता है। विद्यालय में पठन-पाठन सुंदर तरीके से हो रहा है। जिससे छात्रों की उपस्थिति बढियां रहता है। मगर कमरे की किल्लत से विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होती है। पुराने पांच कमरे की छत का प्लास्टर तथा बालू-गिट्टी का टुकड़ा गिरता रहता है। जिस कारण छत में लगा लोहे का सरिया दिखता है। छत का प्लास्टर व बालू-गिट्टी गिरते रहने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। 1957 में विद्यालय की हुई थी स्थापना: खजुरा गांव में इस विद्यालय की स्थापना भा...